फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसरों के रिक्त पदों के लिए पीजीआई में लिखित परीक्षा 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के मरीजों व चिकित्सकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मेडिकल अफसरों के 1252 रिक्त पदों पर चिकित्सकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की जिम्मेदारी पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को मिली है। विवि प्रशासन ने सरकार के आदेशानुसार परीक्षा की तैयारी कर ली है। इस संबंध में शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंतरीक्ष ने कहा कि कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना के दिशा-निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सभी सेंटर सुपरीटेंडेंट को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 1252 मेडिकल ऑफिसरों के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए करीब 7509 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा दोपहर साढे़ बारह बजे से दो बजे तक होगी। इसके लिए सुबह 11 बजे उम्मीदवारों को सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में रोल नंबर व आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट के अलावा कोई एक आईडी साथ लानी होगी। इसके अलावा कोई सामान अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा के लिए पेन विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा। महिलाओं को कोई भी गहना परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह निषेध रहेगा। इसमें नोजपिन भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर व करीब 10 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा की पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी। उम्मीदवारों के अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले विद्यार्थियों की दो जगह स्क्रीनिंग की जाएगी। इस मौके पर डीन डॉ. कुलदीप सिंह लालड़, सहायक रजिस्ट्रार बीआर शर्मा, सहायक जयभगवान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें