फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी एमडीयू के छात्र की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू के एमएससी के छात्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले की एसआईटी जांच पड़ताल करेगी। डीएसपी सज्जन सिंह विशेष जांच टीम के इंचार्ज हैं, जबकि सीआईए 2 व साइबर सेल की टीम को भी शामिल किया गया है। छात्र की मौत के एक सप्ताह बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करनाल जिले के तरावड़ी कस्बा निवासी राकेश ने 14 अगस्त को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल एमडीयू में एमएससी अंतिम वर्ष का छात्र है, जो माइक्रो बॉयोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही उदयगिरि छात्रावास नंबर 5 के कमरा नंबर 229 में रहता था। 11 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे मारपीट करके उसे किसी ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जिसकी 17 अगस्त को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने साहिल के नजदीकी दोस्तों व छात्रों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक मौत का राज नहीं खुल सका है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें