शहर के प्रताप मोहल्ले में चोर दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर 1 लाख 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रताप मोहल्ला निवासी हितेष बुद्धिराजा ने दी शिकायत में बताया कि उसका कपड़े का कारोबार है। वीरवार को वह दिल्ली गया हुआ था। घर पर मां मंजू और पत्नी अंशु थीं। दोपहर करीब 11 बजे दोनों रस्म क्रिया में चली गईं। बाहर ताला लगाकर चाबी पड़ोस में दे दी। करीब सवा 12 बजे वह दिल्ली से वापस लौटा तो घर पर ताला लगा हुआ था। उसने पड़ोस से चॉबी ली और अंदर चला गया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। इसके बाद ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो उसका भी ताला टूटा मिला। कोई नीचे वाली अलमारी से एक लाख 50 हजार रुपये व ऊपर वाली अलमारी से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। अन्य कोई सामान चोरी नहीं किया गया है। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।