फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak PGIMS: मरीजों को OPD काउंटर पर ही मिलेंगी दवा, मरीजों के लिए राहत भरी खबर

Mon, 16 Oct 2023 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

ओपीडी कार्ड काउंटर के साथ ही दवा देने की नई व्यवस्था बनाई गई है। अब औषधी काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
PGI ROHTAK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक पीजीआईएमएस में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान की ओपीडी में उन्हें दवा के लिए अब लंबी कतार में खड़ा नहीं रहना होगा। इसके लिए औषधी काउंटर के अलावा अब कुछ ओपीडी काउंटर पर भी दवा वितरण की व्यवस्था कर दी गई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


संस्थान में मरीजों की बढ़ती भीड़ और सीमित संसाधनों के बीच प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाना मुश्किल हो गया है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती ओपीडी में रोजाना आने वाले औसतन पांच हजार से अधिक मरीजों की भीड़ है। इस भीड़ को कहीं कार्ड बनवाने, कहीं डॉक्टर से जांच कराने, सैंपल देने या दवा लेने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता है।

इन कतारों में से एक कतार समाप्त करने की ओर अस्पताल प्रशासन ने खास प्रयास किया है। इसके तहत ओपीडी में औषधी वितरण तीन काउंटरों के अलावा भी मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। अब मरीजों को ओपीडी काउंटर पर ही दवा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मेडिसिन, सर्जरी, स्किन, कार्डियो विभाग में काउंटर शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य काउंटर पर घंटों नजर आती है भीड़
पीजीआईएमएस की ओपीडी में मरीजों को जांच के बाद दवा लेने के लिए भी कतार में खड़े रहना पड़ता है। इसके लिए मुख्य काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें नजर आती हैं। यहां उन्हें आधे घंटे से डेढ़ घंटे तक कतार में रहना पड़ता है। हालात ये होते हैं कि मरीज थक कर फर्श पर ही बैठने को विवश हो जाते हैं।

ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहती है। यहां दवा लेने के लिए उन्हें लंबी कतार में खड़े रहना पड़ता है। मरीजों को राहत देने के लिए व्यवस्था में सुधार करते हुए कुछ विभागों में ओपीडी काउंटर पर ही दवा देने की सुविधा शुरू की गई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। औषधी काउंटर पर भी भीड़ कम होगी। -डॉ. कुंदन मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें