फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 101 नंबर डायल करने में उलझा व्यापारी, दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले दो दुकानों में सामान जलकर राख

Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

व्यापारी बोले कि गाड़ी 45 मिनट देरी से पहुंची। पहले 101 नंबर मिलाया, फिर पता चला कि 112 नंबर पर कॉल करनी है। फायर ऑफिसर बोले कि नए नंबर में कॉल करने का समय बढ़ा है। पहले सीधा कॉलर से संपर्क हो जाता था।  
विज्ञापन
आग बुझाते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के सिविल रोड पर किला रोड के नजदीक वीरवार रात दो बजे दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। व्यापारी दमकल विभाग का नंबर डायल करने में उलझा रहा, जब तक गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सामान जलकर नष्ट हो चुका था। साथ ही दुकान के ऊपर बने मकान में भी दरार आ गई।
विज्ञापन


व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि किला रोड से झज्जर मोड़ की तरफ सिविल लाइन पर पावर हाउस के ठीक सामने उसकी हैंडलूम की दो दुकान हैं। दुकानों के ऊपर मकान बना रखा है। रात करीब दो बजे वह सो रहा था, तभी राहगीर ने दुकान के बोर्ड पर नंबर देखकर उसे कॉल की। बताया कि आपकी दुकान के अंदर आग लगी हुई है। वह तुरंत नीचे आया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच बाहर भीड़ एकत्रित हो गई।

नहीं पता था 101 नंबर हो चुका है बंद
व्यापारी ने बताया कि उसने दमकल विभाग को सूचना देने के लिए 101 नंबर कई बार डायल किया, लेकिन नंबर नहीं लग सका। इसमें 10 से 12 मिनट निकल गए। इसके बाद किसी ने बताया कि 112 नंबर पर कॉल करो। उसने कॉल की तो 45 मिनट देरी से दमकल की गाड़ी मौके पर आई, जबकि रात को रोड खाली था, तब तक दोनों दुकानों में आग फैल चुकी थी। व्यापारी का दावा है कि हादसे के कारण चदर, गद्दे के कवर, खिड़की के कवर, कंबल आदि सहित 30 लाख के करीब का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


दमकल गाड़ी समय पर पहुंचे, इसके लिए लोगों को डायल 112 के बारे में जागरूक करेंगे। जहां भी कर्मी जाएंगे, वहां अवगत कराया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट लेंगे कि रात को दुकान में आग लगने की सूचना पर टीम कितने समय में पहुंची। -संजीव डागर, फायर ऑफिसर रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें