फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: तीन दिन बंद रहेगा दिल्ली मार्ग, सीवर लाइन को एसटीपी  से जोड़ा जाएगा, अगले सप्ताह से शुरू होगा काम

Sat, 08 Jan 2022 07:22 AM IST
अनुराग सक्सेना नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक

सार

दिल्ली मार्ग पर बिछी सीवर लाइन को बोहर के एसटीपी से जोड़ा जाना है। सेक्टर-27 की तरफ से आ रही छोटी नहर के पास बड़ा मेनहोल बन गया है। मेनहोल से जोड़कर बड़ी लाइन को दिल्ली मार्ग क्रॉस कराया जाना है ताकि सीवर लाइन एसटीपी से जुड़ सके। यह कार्य करने के लिए कार्यदायी संस्था ने सारी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत योजना के तहत दिल्ली मार्ग पर बिछी सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ने का काम एक सप्ताह में होगा। इसके लिए तीन दिन के लिए दिल्ली मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। दिल्ली और सोनीपत मार्ग की तरफ आवागमन करने वालों के लिए नगर निगम ने वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की है। जल्द पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक करके मार्ग बंद करने की तारीख तय की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर बिछी सीवर लाइन को बोहर के एसटीपी से जोड़ा जाना है। सेक्टर-27 की तरफ से आ रही छोटी नहर के पास बड़ा मेनहोल बन गया है। मेनहोल से जोड़कर बड़ी लाइन को दिल्ली मार्ग क्रॉस कराया जाना है ताकि सीवर लाइन एसटीपी से जुड़ सके। यह कार्य करने के लिए कार्यदायी संस्था ने सारी तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह  मार्ग को बंद करने की प्रशासन से अनुमति का इंतजार है। निगम की टीम ने वैकल्पिक रास्तों का निरीक्षण भी कर लिया है, चूंकि डबल रोड बने हैं इसलिए जाम की भी समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन

ये होंगे तीन दिन के वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली से आने वाले वाहन पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-27 की तरफ मुड़ेंगे। करीब दो किमी. आगे टी प्वाइंट से ओमैक्स सिटी (सीधे हाथ) की तरफ से मुड़ेंगे। ओमैक्स सिटी से फ्लाईओवर पर चढ़कर सर्किट हाउस के सामने से दिल्ली बाईपास पहुंचेंगे। इसी तरह से दिल्ली बाईपास से लोग आवागमन करेंगे। वहीं, सोनीपत की तरफ दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन आईएमटी चौक या फिर सेक्टर-27 के सामने गढ़ी बोहर से होते हुए सोनीपत रोड के रास्ते से आवागमन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें