फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में की प्रार्थना व प्रभु यीशु की याद में काटा केक

विज्ञापन
क्रिसमस पर नगर निगम के पास ऑल सेंट चर्च में मोमबत्ती जलाकर अपनी मुरादे मागंती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतक में क्रिसमस के त्योहार पर शनिवार को कैनाल रेस्ट हाउस चौक स्थित ऑलसेेंट चर्च प्रांगण में क्रिसमस मेला लगाया गया। चर्च को झिलमिल करती लाइट से सजाया गया।

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार रात 10:30 बजे फादर वरुण अल्फ्रेंड की मौजूदगी में चर्च में प्रार्थना की गई व प्रभु यीशु की याद में केक काटा गया। शनिवार प्रात: 10 बजे ऑलसेंट चर्च में प्रार्थना की गई। साथ ही क्रिसमस मेले का शुभारंभ किया गया। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने यह त्योहार उत्साह के साथ मनाया। चर्च परिसर में 21 दिसंबर को हुई बाल उत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों को क्रिसमस डे पर उपहार दिए गए। इस उपलक्ष्य में चर्च में रक्तदान व टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यहां 150 से ज्यादा लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई, जबकि 26 लोगों ने रक्तदान किया।

Trending Videos
विज्ञापन

साढ़े तीन माह की नेतनया को पहनाई सेंटा क्लॉज की वेशभूषा। - फोटो : अमर उजाला
घरों पर बच्चों को सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहनाई
क्रिसमस के अवसर पर शनिवार को लोगों ने घर पर भी यह त्योहार मनाया। लोगों ने बच्चों को सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहनाकर खुशियां मनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें