सांसद अरविंद शर्मा ने लोकसभा क्षेत्र के पांच गांव गोद लिए हैं। दावा है कि ग्राम आदर्श योजना के तहत शत- प्रतिशत पेयजल उपलब्ध कराया, किसानों को सम्मान निधि प्रदान कराई गई। जगमग योजना के तहत 24 घंटे गांवों में बिजली उपलब्ध करवाई। बाढ़ग्रस्त गांवों में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत योजना तैयार की। रोहतक जिले के गांव नयाबांस में 2.59 करोड़ , सांगाहेड़ा में 3 करोड़, झज्जर जिले के गांव मुंडाहेड़ा में 51 कार्यों, सिवाना में 50 कार्यों व कोसली हलके के गांव जाओदा में 14 कामों के विकास का प्लान तैयार कराया। ग्रामीणों के बीच कम मौजूदगी का सवाल उनका पीछा कर रहा है। नयाबांस गांव की महिला सरपंच के पति प्रवीण कहते हैं कि दिखे ही बहुत कम।
1. पलवल से सोनीपत तक का रेल काॅरिडोर मंजूर।
2. केंद्रीय कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए रोहतक में डिस्पेंसरी खोली गई।
3. रोहतक, बहादुरगढ़, कोसली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण
4. बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो ट्रेन की मंजूरी।
5. रोहतक, झज्जर, कोसली में 13 ट्रेनों का ठहराव कराया।
1. बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो लाइन का विस्तार।
2. अहीर रेजिमेंट का गठन
3. धार्मिंक नगरी बेरी को रेलवे लाइन से जोड़ना।
4. फर्रुखनगर से लोहारू तक इकनॉमिक रेलवे कोरिडोर का सर्वे जारी।
5. नजफगढ़ से बादली तक मेट्रो का विस्तारीकरण।
भाजपा सांसद बताएं पांच साल में कितने इंच मेट्रो लाइन बिछी और कितने शिक्षण संस्थान बनवाए जबकि उन्होंने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय स्तर के 5 संस्थान बनवाए, जिनमें आईआईटी, आईआईएम, एम्स-2 बाढ़सा, एफडीडीआई व आईएचएम प्रमुख हैं। इसके अलावा 5 नए विश्वविद्यालय, जिसमें पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र (टूल रूम), न्यूक्लियर साइंस यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ विजुअल एंड परफॉरमिंग आर्ट्स व इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (मीरपुर) शामिल है। -दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व लोकसभा सदस्य कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 36 बिरादरी के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं रोहतक लोकसभा में लागू कीं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की भी विशेष कृपा रही, जिनके नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य हुए। लोकसभा क्षेत्र के लिए संकल्प के साथ काम किया और आगे भी करते रहेंगे। रेलवे प्रोजेक्ट अहम उपलब्धि रहे। -डॉक्टर अरविंद शर्मा, भाजपा सांसद रोहतक लोकसभा।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र
रोहतक शहर, गढ़ी सांपला-किलोई, महम व कलानौर (आरक्षित), झज्जर शहर (आरक्षित), बहादुरगढ़, बेरी, बादली व कोसली।
संसदीय कामकाज
संसद में हाजिरी 205 दिन
प्रश्न पूछे 230
बिल पर चर्चा 21
वाद-विवाद में हिस्सा 21
सांसद निधि से खर्च 17 करोड़ खर्च हुए