पीजीआई में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
स्कूटी को लगी खरोंच, चलाने वाले का अभी पता नहीं
पुलिस की प्रांरभिक जांच में पता चला कि मन्नन ट्यूशन से लौटते समय स्कूटी पर पीछे बैठा था। इतना ही नहीं, स्कूटी व कब्जे में ली गई पिकअप डाले के टकराने का निशान भी नहीं है। ऐसे में शक है कि पिकअप डाले की पिछली साइड लगने से स्कूटी गिरी है।
पीजीआई लगा जमावड़ा, रमेश बोहर भी पहुंचे
हादसे की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग पीजीआई पहुंचे। साथ ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने भी परिवार को सांत्वना दी।
कुछ देर पहले किया मुख्यमंत्री के लिए गाना शेयर, प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में बेटे की आत्मा की शांति के लिए की दुआ
बेटे के साथ हादसे से कुछ देर पहले ही अमित ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में सोशल मीडिया पर नया गाना शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में दूसरा गाना सुनकर बताओ। कुछ देर पहले तक कमेंट्स में सब गाने की तारीफ कर रहे थे, जैसे ही अमित के बेटे की मौत का दुखद समाचार उनके प्रशंसकों को पता चला तो उन्होंने कमेंट बॉक्स में दुख प्रकट करते हुए बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गायक गजेंद्र फौगाट ने जताया दुख
हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अमित के बेटे की मौत पर दुख जताया है।
सड़क हादसे में गायक अमित सैनी के बेटे मन्नत की मौत हो गई। जबकि यमन घायल है। पीजीआई से इसकी सूचना आ गई है। पिकअप चालक फरार है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। -सन्नी, प्रभारी चौकी सुखपुरा चौक