फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब 300 व्यवसायिक बिल्डिंग चिह्नित की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हरियाणा बिल्डिंग कोड का उल्लंघन कर बनाई गई रिहायशी व व्यावसायिक बिल्डिंगों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। तोड़फोड़ के समय अवरोध नहीं हो, इसलिए चिह्नित करीब 300 भवन मालिकों को नोटिस थमाए जाएंगे। निगमायुक्त का कहना है कि नियम विरुद्ध बिल्डिंगों पर कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकी गई है, जो जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने विगत दिनों शहर में पॉश इलाकों में नियम विरुद्ध निर्माणाधीन पांच मंजिला करीब 30 बिल्डिंगों को चिह्नित करके तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। डीएलएफ कॉलोनी में काफी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन बिल्डिंगों में तोड़फोड़ हुई। बिल्डिंग निर्माण करने वालों ने सत्तादल के गलियारों में संपर्क साधना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि निगम प्रशासन को बीच में ही अभियान बंद कर देना पड़ा। अब फिर नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है। इस बार न सिर्फ रिहायशी बल्कि व्यावसायिक बिल्डिंग भी निशाने पर होंगी। निगम के जानकारों का कहना है कि शहर में करीब 300 बिल्डिंग चिह्नित की गई हैं, जिनको नोटिस देने की तैयारी है। नोटिस के बाद नियम विरुद्ध निर्माण तय समय में नहीं तोड़ने पर निगम कार्रवाई करेगा। अभियान कब चलेगा, इसका किसी भी निगम अधिकारी के पास संतोषजनक जवाब नहीं है। नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ का कहना है कि बिल्डिंग कोड का उल्लंघन करने वाली रिहायशी व व्यावसायिक बिल्डिंगों पर कार्रवाई कुछ समय के लिए रोकी थी, जो जल्द शुरू होगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत चिह्नित बिल्डिंग स्वामियों को जल्द नोटिस दिए जाएंगे। यदि नोटिस में दिए समय में अवैध निर्माण स्वयं नहीं तोड़ेंगे तो निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें