फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को राजस्थान में छापे की कार्रवाई की। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उधर, पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक परिजनों ने शिकायत दी थी कि 29 जून की शाम करीब छह बजे बेटी दूध लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके साथ किसी अनहोनी के डर के चलते पुलिस से मदद मांगी व उसके अपहरण का केस दर्ज कराया। हालांकि बाद में किशोरी घर पहुंच गई थी। अब उसके परिजनों ने शिकायत दी है कि घर से दूध लेने जाते समय किशोरी को एक महिला अपने घर ले गई। यहां उसके कपड़े बदल कर फोटो खींचे। ये फोटो मोबाइल पर किसी को भेजे। इसके बाद एक गाड़ी आई और उसे ले गई। उसे राजस्थान के राजगढ़ ले जाया गया। वहां एक मंदिर के बाहर लिखे राजगढ़ शब्द से उसे इसका पता लगा। यहीं उसके साथ दुष्कर्म हुआ। गाड़ी में तीन लोग थे। इसके बाद तीन लोग और आए। उसका शोषण किया गया। इसके बाद एक जुलाई को 500 रुपये देकर बस में बैठाया और भाग गए। इसके बाद भिवानी होते हुए रोहतक पहुंची। जनक्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सैन का कहना है कि जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे, नहीं तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्रवाई की है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। जल्द पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें