फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर का श्रीगंगानगर तक होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोको पायलट व गार्ड मुख्यालय को रोहतक स्टेशन से नहीं हटाने और मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर को कोसली व हिसार के रास्ते श्रीगंगानगर तक विस्तार करने की मांग को रेलमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। खाटू श्याम के लिए रोहतक से झज्जर, रिंगस के रास्ते फुलेरा तक रेल सेवा शुरू करने का भी रेलमंत्री ने भरोसा दिया है। लोको पायलट एवं गार्ड मुख्यालय रोहतक से नहीं हटेगा। ये बात शनिवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताई।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि रेलमंत्री से दिल्ली-मंसूरी एक्सप्रेस का विस्तार वाया कोसली भिवानी तक करने की बात कही गई। उन्हें बताया गया कि यह गाड़ी दिल्ली जंक्शन पर 16 घंटे और देहरादून में 13 घंटे खड़ी रहती है। इसका भिवानी या हिसार तक विस्तार आसानी से किया जा सकता है। इससे रोहतक के लोगों की गुरुग्राम, दिल्ली व हरिद्वार तक सीधी रेल की मांग पूरी होगी। नई दिल्ली-हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस का सदर बाजार दिल्ली में ठहराव व कोच संख्या 24 करने की मांग रखी।
सांसद ने ये मांगें भी रखीं
सांसद ने बताया कि रेलमंत्री को अवगत कराया गया कि कोरोना से पहले भिवानी से कालका के बीच चलने वाली गाड़ी को पानीपत तक चलाने का निर्णय लिया है, जिससे भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी के हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस ट्रेन को चंडीगढ़ तक चलाया जाए। सिरसा से तिलक ब्रिज के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में मासिक पास की सुविधा शुरू हो। सांसद ने फर्रुखनगर से लोहारू (वाया-दादरी तोए, झज्जर, चरखी दादरी) तक रेलवे कॉरिडोर के सर्वे की मांग की, ताकि झज्जर से बहादुरगढ़, झज्जर से बिजवासन और झज्जर का फरीदाबाद से सीधा जुड़ाव हो। फर्रुखनगर से झज्जर रेलवे लाइन का जुड़ाव नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें