फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छीनने के आरोप में दादरी के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गद्दी खेड़ी गांव के पास कार छीनने के मामले में पुलिस ने दादरी के दो युवकों अक्षय व दीपक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाने के कार्यकारी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को दिल्ली निवासी अभिषेक ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। अपने भाई धर्मबीर के साथ कार को टैक्सी के तौर पर चलाता है। गुरुग्राम में तीन युवकों ने 1500 रुपये में कार रोहतक के लिए किराये पर ली थी। रात को रोहतक पहुंचे तो युवकों ने कहा कि उनको शहर से थोड़ा आगे जाना है। रात करीब साढ़े 11 बजे गद्दी खेड़ी गांव के नजदीक ड्रेन के पास पहुंचा तो युवकों ने कार रोकने के लिए कहा। उसने कार रोकी तो युवकों ने मारपीट करके मोबाइल फोन व कार छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चरखी-दादरी जिले के गांव घिकाड़ा निवासी अक्षय व भागवी निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें