फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह कर रहा विपक्ष, किसान हित में योजनाएं : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का कहना है कि पीएम मोदी किसानों की आय बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए किसान हित में योजनाएं बनाईं हैं, लेकिन विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। यहीं कारण है किसान विपक्ष की हकीकत समझने लगा है। सांसद रविवार को महम व गढ़ी सांपला हलके में तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच देश मजबूती से खड़ा है। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम रियायतों व सब्सिडी को सीधे लोगों के खातों में डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। करोड़ों लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है। मौजूदा कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हक में हैं। इसी माध्यम से सरकार की कोशिश यहीं है कि किसानों की आय पहले से दोगुनी हो। उन्हें उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले, लेकिन जानकारी के अभाव में और विपक्ष के बहकावे पर कुछ लोग मौजूदा कृषि कानूनों के ऊपर राजनीति कर रहे हैं जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। तिरंगा यात्रा में गढ़ी सांपला हलके में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पार्टी नेता सतीश नांदल व दूसरे कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबकि महम में सांसद के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा व दूसरे नेताओं ने शिरकत की। गढ़ी सांपला की अपेक्षा महम में कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा में संख्या ज्यादा रही।
पुलिस रही सतर्क, गाड़ियों के साथ चली बाइक राइडर
भाजपा की महम व गढ़ी सांपला में तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। गढ़ी सांपला में गाड़ियों के साथ काफिला सड़कों पर निकला। इस दौरान पुलिस राइडर साथ-साथ मौजूद रही। ताकि कहीं किसानों से टकराव न हो जाए। हालांकि तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें