फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजार में वाहन खड़े करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़ा करने, रेहड़ी लगाने और दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई होगी। सर्किट हाउस गोल चक्कर और मेडिकल मोड़ मॉडल के रूप में विकसित होगा। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बाजारों में भीड़ कम करने के मद्देनजर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए जन सहयोग जरूरी है। वाहन पार्किंग शुरू करने के बावजूद लोग अपने वाहनों को बाजारों में खड़ा कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। अब बाजारों में वाहन खड़े करने वालों, रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर जुर्माना के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासन सर्किट हाउस गोल चक्कर तथा मेडिकल मोड़ को मॉडल के रूप में विकसित करेगा। इसके बाद अन्य चौक व बाजारों में व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें