फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन नहर पर 1.5 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

विज्ञापन
निर्माण कार्य में लगी जेसीबी । संवाद
विज्ञापन
शहर के सेक्टर दो व बोहर को आपस में जोड़ने वाला जवाहर लाल नेहरू नहर (जेएलएन नहर) का जर्जर पुल नए सिरे से बनेगा। सिंचाई विभाग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाकर इलाके के 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत देगा। नया पुल पहले से दोगुना ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा। पांच दशक पहले आश्रम के पास सिंचाई विभाग ने पुल बनाया था। हाल के दिनों में सोनीपत रोड पर इसी नहर पर बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते पिछले करीब दो साल से सोनीपत रोड से गुजरने वाले वाहन आश्रम पुल से ही होकर निकल रहे थे। इसमें भारी वाहन भी शामिल हैं। इससे इस पुल पर अधिक भार बना रहा। नतीजतन यह पुल कुछ ही समय में जर्जर हो गया। इसमें दरारें नजर आने लगी। हालात ये हैं कि यहां कभी भी अनहोनी हो सकती थी। इसलिए सिंचाई विभाग ने एहतियातन कदम उठाते हुए जर्जर हाल पुल को तोड़ कर नया पुल बनाने का फैसला लिया। इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। फिलहाल पुराना पुल तोड़ने का काम जारी है। इसके बाद यहां नया पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्टील व लोहे का होगा इस्तेमाल
नये सिरे से बनाए जा रहे आश्रम पुल का आकार पहले से बड़ा होगा। इसमें सोनीपत रोड वाले पुल की तरह ही स्टील व लोहे का अधिक प्रयोग किया जाएगा। इससे न केवल पुल अधिक मजबूत होगा, बल्कि यह लंबे समय तक चलेगा। पुल का निर्माण जनवरी 2022 में पूरा किए जाने का लक्ष्य है। अधिकारियों का दावा है कि नये साल की शुरुआत में ही लोगों को नया पुल मिल जाएगा।
जेएलएन पर सेक्टर व बोहर को जोड़ने वाला पुल जर्जर हो चला था। इस कारण इसे तोड़ कर यहां नया पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुल पहले से दो गुना ज्यादा चौड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण मुंजाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें