हरियाणा में मंगलवार सुबह 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र झज्जर बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर आया और भूकंप 12 किलोमीटर की गहराई में आया।
जब लोग मंगलवार की सुबह नींद से उठे तो अचानक प्रदेश की धरती हिली। हालांकि भूकंप का झटका हल्का होने हे कारण कहीं से भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मंगलवार सुबह सात बजकर आठ मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पृथ्वी के अंदर 12 किलोमीटर की गहराई में आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का समय 7 बजकर 8 मिनट 47 सेकेंड था। अक्षांश 28.71 और लंबाई 76.70 थी। भूंकप का केंद्र झज्जर रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ संजय प्रजापति के अनुसार
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ संजय प्रजापति के अनुसार बार-बार भूकंप का केंद्र झज्जर रहने का मुख्यकारण रोहतक-झज्जर से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक होना बताया गया है। यहां पर अकसर भूकंप आते रहते हैं। देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दरारों में इन दिनों गतिविधियां चल रही हैं। जिसकी वजह से जमीन के नीचे प्लेटें मूवमेंट करती रहती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होती है और भूकंप के झटके महसूस होते हैं। मंगलवार का आए भूकंप ही तीव्रता कम होने के कारण हल्के झटके महसूस हुए हैं।