फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाई चल बसा, अब किसकी कलाई पर राखी बांधूंगी...

विज्ञापन
11सीटीके17...पीजीआईएमएस शव गृह में पहुंचे मृतक योगेश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एक भाई पहले चला गया था दूसरे ने अब साथ छोड़ दिया मैं तो अकेले रह गई। अब किसकी कलाई पर राखी बाधूंगी। यह कहते ही करनाल निवासी सपना फफक पड़ी। रोते-रोते उसने यही कहा झगड़ालू था, कहना नहीं मानता था, जैसा भी था मेरा भाई था। अमर उजाला ने पीजीआई में भाई योगेश ग्रोवर का शव लेने पहुंची बहन सपना से बात की तो उन्होंने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन

करनाल निवासी योगेश ग्रोवर (35) की बड़ी बहन सपना ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ माह से बीमार था। लकवा (अधरंग) के चलते योगेश का आधा शरीर निष्क्रिय हो गया था। बीते माह कुछ दिन उसका इलाज पीजीआईएमएस में भी चला। इसके बाद उसे सेक्टर चार स्थित सहारा आश्रम में उसका इलाज चल रहा था। यहां इलाज के दौरान उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और बुधवार को वह दुनिया को ही छोड़कर चला गया। एक भाई पहले ही चला गया था। सपना ने बताया कि माता-पिता पहले दुनिया छोड़ चुके हैं। माता-पिता के जाने के बाद उसके स्वभाव में भी बदलाव आ गया। आपस में कहासुनी होने लगी। विवाह के बाद से उससे बहुत ज्यादा बातें नहीं होती थीं, लेकिन लगातार उसका हाल जानने के लिए फोन करते रहती थी। मैं उसकी बातों का बुरा नहीं मानती थी। बीमारी के कारण वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें