रोहतक। जिला मुख्यालय में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार व एसडीएम आशीष कुमार ने अधिकारियों के साथ समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को निपटारे के लिए भेज दिया गया। महेश कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में हर कार्य दिवस सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो