फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने चोरी कर चलती बस से कूदकर भागे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। भिवानी स्टैंड से चलकर निंदाना जाने वाली बस में कुछ संदिग्ध युवकों ने महिला के बैग से गहने चोरी कर लिए और चलती बस से कूदकर भाग गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में नीलम निवासी बास जिला हिसार ने बताया कि वह अपनी ससुराल से चलकर निंदाना जाने के लिए महम से बस में बैठी थी। उसने अपनी सीट के नीचे बैग रख दिया। उसमें आधा तोला सोने की गलसरी, एक तोले सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, दो तीन तोले के सोने के कड़े थे। खेड़ी महम के पास कुछ युवकों को चलती बस में से कूदते हुए देखा। उसके बाद उसने बैग संभाला तो उसमें रखे गहने गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें