जितेंद्र उर्फ़ मोनू। विज्ञप्ति
- फोटो : RohtakCity
पुलिस ने मोस्ट वांटेड जितेंद्र उर्फ मोनू निवासी करौंथा को शनिवार शाम खिड़वाली गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपराध जांच शाखा प्रथम की टीम रविवार को उसे अदालत में पेश करेगी।
सीआईए प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान टीम को खिड़वाली मोड़ पर ब्राह्मणवास रोड के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पूछताछ में युवक की पहचान जितेंद्र उर्फ मोनू निवासी करौंथा के तौर पर हुई। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी जितेंद्र उर्फ मोनू पर पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। साथ ही वह पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि अक्तूबर 2021 में आरोपी कारौर के बाईपास के पास स्थित ढाबे पर हथियार के बल पर हुई लूट में भी वांछित था। इसके अलावा पिछले साल अक्तूबर में ही हनुमान मंदिर के पास कार छीनने के मामले में भी शामिल रहा है।