फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस निदेशक के लिए साक्षात्कार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बडे़ चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस रोहतक को आज नया निदेशक मिलेगा। इसके लिए बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर 17 में साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार पहले 9 नवंबर को होना था, जिसे एक दिन बाद 10 नवंबर को कर दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 चंडीगढ़ में बुधवार को पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक की तलाश होगी। इस पद के लिए 21 सीनियर डॉक्टरों ने दावेदारी की थी, लेकिन अब इसमें 16 नाम ही रह गए हैं। इसमें प्रदेश के अलावा छह दावेदार अन्य राज्यों से भी हैं। डॉ. रोहतास कंवर यादव की सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी डॉ. गीता गठवाला संभाल रही हैं और वह इस पद की दावेदार भी हैं। पीजीआईएमएस से डॉ. गीता गठवाला के अलावा डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. शमशेर सिंह लोहचब, डॉ. कुलदीप सिंह लालर प्रमुख दावेदारों में हैं। इसके अलावा डॉ. अलका सहगल, डॉ. राकेश सहगल, डॉ. ज्योतसना सेन, डॉ. अजय सिंह, डॉ. सिम्मी खरब, डॉ. एस गंभीर, डॉ. एसके धत्तरवाल, डॉ. कुंदन मित्तल, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, डॉ. गुरदीप कुमार कल्याण भी इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें