फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 नए ट्रांसफार्मर लगाए, 80 की क्षमता बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बिजली निगम ने 230 में से 200 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। 110 में से 80 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम कर लिया है। इस्माइला में बन रहा 33केवी सब स्टेशन अप्रैल में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार मई और जून में बिजली की खपत 95 लाख यूनिट से ज्यादा हो जाती है। इससे 132केवी व 33केवी सब स्टेशनों पर भी ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या पैदा हो जाती है। 2021 में इतनी ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या हुई थी, जिस पर 2022 की गर्मी से निपटने के समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं। 33केवी सब स्टेशन सेक्टर-पांच, गांव बैंसी व गांव चांदी में चालू कर दिया गया है। इस्माइला में 33केवी सब स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अफसरों का दावा है कि अप्रैल के अंतिम चरण में चालू करवा देंगे। इस सब स्टेशन से सांपला और इस्माइला के ग्रामीण व औद्योगिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह का कहना है कि 31 मार्च तक जिले में 230 नए ट्रांसफार्मर लगा देंगे। अभी तक 200 लगाया जा चुका है। 110 में से 80 की क्षमता बढ़ाने का काम हो गया है।
शहर में अब चार जगह अतिरिक्त फीडर लगना बाकी
शहर में 11केवी के 13 ओवरलोड फीडरों का लोड अतिरिक्त फीडर लगाकर बांटा जा रहा है। सुनारिया, रोहतक नंबर-दो, एमएस मिल, डिस्पोजल, बस स्टैंड, गौड़ कॉलेज, रेलवे रोड, माल गोदाम फीडर का लोड बांट दिया है। सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, अस्थल बोहर व वैश्य कॉलेज का लोड 31 मार्च तक बांटने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

छह नए सब स्टेशन का बजट हुआ जारी
यूएचबीवीएन ने छह 33केवी सब स्टेशन बनाने का बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत एचएसआईआईडीसी हिसार रोड-दो, सुनारिया, महम में दो व सांपला में दो सब स्टेशन बनने हैं। एचएसआईआईडीसी में जमीन मिल गई है। सुनारिया के लिए निगम से जमीन मांगी है। सांपला व महम में जमीन की लगातार तलाश की जा रही है।
वर्जन
230 में से 200 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। 110 ट्रांसफार्मर में से 80 की क्षमता बढ़ा दी है। 31 मार्च तक पूरा काम करने का लक्ष्य रखा है। इतने इंतजाम कर दिए हैं कि मई व जून में ओवरलोडिंग की समस्या से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

- एके यादव, अधीक्षण अभियंता यूएचबीवीएन रोहतक सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें