रोहतक। किलोई गांव में चोर एक मकान का ताला तोड़कर 55 हजार की नकदी व जेवरात निकाल कर ले गए। मकान मालकिन सत्संग में गई हुई थी। वापस आने पर वारदात का पता चला। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला चांदकौर ने दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को वह 11 बजे सत्संग में गई थी। 12 बजे घर आई तो ताला टूटा मिला। अंदर से हजारों रुपये की नकदी व चांदी की चेन, पाजेब, चांदी की अंगूठी, टोकनी, परात, काशी की थाली व अन्य सामान चोरी मिला। अब तक वह अपने स्तर पर सामान की तलाश कर रही थी, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। शनिवार को थाने में पहुंचकर केस दर्ज करवाया।