रोहतक। गोहाना के नजदीक एक गांव से एमडीयू में परीक्षा देने आई छात्रा घर नहीं लौटी। उसके पिता ने पीजीआई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि पुराने शहर से 19 वर्षीय युवती भी घर से लापता है।
पुलिस के मुताबिक गोहाना के नजदीकी गांव निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अपने भाई के साथ परीक्षा देने सोमवार को रोहतक आई थी। भाई से बेटी ने कहा कि वह रात को विवि के गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रुकेगी। सुबह घर आ जाएगी। मंगलवार सुबह वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने हॉस्टल में आकर लड़कियों से पूछा तो बताया गया कि उसकी बेटी सुबह हॉस्टल से चली गई थी। वहीं, पुराने शहर से एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी 19 साल की है। जो घर से दोपहर 12.30 बजे चली गई। उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका।