रोहतक। हिमाचल प्रदेश के कूफरी में कमरा बुक कराने के नाम पर उत्तम विहार कॉलोनी के एक युवक का मोबाइल फोन हैक करके ठग ने बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में युवक ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उत्तम विहार निवासी नरेश नांदल ने दी शिकायत में बताया कि उसने चार जनवरी को हिमाचल के कूफरी में एक होटल में कमरा बुक कराया था। थोड़ी देर बाद होटल संचालक ने फोन किया कि कमरा उपलब्ध नहीं है। जबकि ऑनलाइन कमरा उपलब्ध दिखाया जा रहा था। संचालक ने कहा कि अपनी बुकिंग राशि वापस ले लो। उसने होटल कंपनी का हेल्पलाइन नंबर निकाल कर कॉल की। कॉल उठाने वाले युवक ने कहा कि थोड़ी देर फोन होल्ड रखो। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 49 हजार 999 और दूसरी बार में 19 हजार 999 रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसके बाद उसका फोन स्लो हो गया। उसने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही बैंक में भी शिकायत दी।