फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ, फिर भी विदेश जाने को युवा लालायित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के खौफ के बावजूद युवा विदेश जाकर पढ़ने के लिए लालायित हैं। वे अपने बेहतर भविष्य के लिए महामारी की तीसरी सशंकित लहर के खतरे से भी टकराने को तैयार हैं। यह हम नहीं, सरकारी आंकड़े बता रहे हैं। विदेश जाने से पहले वैक्सीन लगवाने की अनिवार्यता के चलते स्वास्थ्य विभाग के पास इन दिनों रोजाना करीब 20 कॉल आ रही हैं। यही नहीं, पासपोर्ट कार्यालय में भी 20 से 25 युवा प्रतिदिन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, महामारी के चलते हर देश ने वैक्सीन की अनिवार्यता लागू की है। इसके चलते हर वयस्क के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। यह अनिवार्यता किशोरावस्था की परेशानी बन गई है। नियमानुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। जबकि विदेश जाने के लिए टीकाकरण की पुष्टि जरूरी है। ऐसे में युवा खासकर किशोर असमंजस में हैं। वे अपनी परेशानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग में संपर्क कर रहे हैं। ऐसे रोजाना औसतन 20 कॉल विभाग में आ रहे हैं। ये कॉल करने वाले 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं। जबकि इनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। इस कारण इन्हें वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है। इन विद्यार्थियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट भी 72 घंटे के अंदर की होनी चाहिए। यह नियम हमारे देश का है। विदेश जाने पर विद्यार्थियों को वहां का प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा। वहां के नियमों के तहत उन्हें 14 दिन के लिए एकांतवास में रहना पड़ सकता है।
महामारी के दौर में युवा पढ़ने के लिए विदेश जा रहे हैं। इसके लिए कोविड नियमों व वैक्सीन लगवाने के संबंध में फोन कर जानकारी ले रहे हैं। ऐसे रोजाना करीब 20 कॉल आ रहे हैं। विदेश जाने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों के लिए आरटीपीआर जांच कराना जरूरी है। हमारे देश के नियमानुसार यह अनिवार्य है। इन्हें वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिलजीत त्रेहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विदेश जाने को लेकर युवा लालायित हैं। जिले से रोजाना 20 से 25 आवेदन आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर युवा होते हैं। इनके आवेदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार, पासपोर्ट अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें