फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मदद से 11 बजे बंद हुआ दिल्ली रोड

विज्ञापन
सीवर लाइन जोड़ने के लिए दिल्ली रोड पर जेसीबी से खुदाई करते कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड बंद करने के लिए कार्यदायी संस्था को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तब करीब 11 बजे आवागमन पूरी तरह से रुक सका। रास्ता बंद होने पर आम वाहन चालक ही नहीं रोडवेज चालकों ने भी शॉर्टकट रास्ते पकड़ने का प्रयास किया, जिस से गढ़ी बोहर में जबरदस्त जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मशक्कत से खुलवाया। इस वजह से रोडवेज की सवारियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बिछाई गई सीवर लाइन को गढ़ी बोहर के एसटीपी से जोड़ने के लिए शनिवार की सुबह सात बजे रास्ता बंद किया जाना था। सुबह ही कार्यदायी संस्था ने बड़े-बड़े बैरियर लगा दिए। बावजूद इसके दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन नहीं रुका। जब दोपहिया वाहन चालकों को कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने रोका तो कई बार कहासुनी हुई। जब तीन घंटे गुजर गए और रास्ता बंद नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने जब सख्ती से दोपहिया वाहन चालकों को रोका तब करीब 11 बजे पूरी तरह से मार्ग बंद हो सका। वहीं, रास्ता बंद होने के बाद अधिकांश कार सवारों ने सेक्टर-27 की तरफ से दिल्ली बाईपास जाने का रास्ता पकड़ा। कुछ कार सवारों ने शार्ट कट रास्ता पकड़ा और कार लेकर गढ़ी बोहर की तरफ मुड़ गए। इन कारों को देख रोडवेज चालकों ने भी अपनी बस रॉन्ग साइड पर लेकर गढ़ी बोहर की तरफ दौड़ा दी। जब बस गढ़ी बोहर की गलियां में फंस गई तो चालक को मजबूरन बैक करना पड़ा, जिससे जबरदस्त जाम लग गया। इसके बाद भी कई रोडवेज चालक गढ़ी बोहर से पहले पड़े रास्ते से होकर सीधे सोनीपत रोड की तरफ निकले। इन बस चालकों ने दिल्ली बाईपास चौक पर उतरने वाली सवारियों को वहीं उतार दिया। जिससे सवारियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
यात्री बोले- बस चालक ने बीच रास्ते पर उतारा
दिल्ली से रोडवेज की बस से आई हूं। चालक बस को बोहर की तरफ से ले गया है। उसने दिल्ली बाईपास जाने से मना करके उतार दिया। अब कोई वाहन नहीं मिल रहा जिससे दिल्ली बाईपास जा सकूं।
विज्ञापन

सुमन
गांव चुलाना जाने के लिए करीब डेढ़ घंटे से खड़ी हूं। न कोई ऑटो मिल रहा और न कोई वाहन। बोहर से पैदल रोड तक आई हूं। अब समझ नहीं आ रहा कि कैसे आगे जाना होगा।
संतोष, निवासी बोहर
गुड़गांव से आई बस के चालक ने दिल्ली बाईपास जाने से मना कर दिया, जिसकी वजह से उतर गए। जब कोई वाहन नहीं मिला तो अब पैदल ही दिल्ली बाईपास तक जाना पड़ रहा है।
मुकेश
जींद से बाइक से सांपला जाना है। रोहतक में रास्ता बंद है, जिसकी वजह से इधर-उधर से निकलने का प्रयास कर रहा हूं मगर रास्तों पर जाम मिल रहा है। मजबूरन मुख्य वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ेगा।
नसीब
वर्जन
दिल्ली रोड बंद करने में काफी दिक्कत हो रही थी। तमाम प्रयास के बावजूद वाहन चालकों का आवागमन नहीं रुका। जब रोका तो कई बार कहासुनी हुई। पुलिस की मदद से करीब 11 बजे रास्ता बंद किया जा सका।
विज्ञापन

- मनीष मिश्रा, इंजीनियर कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें