फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में युवक की हत्या: मृतक के पिता आरोप, कहा- पहले हॉस्टल की छत पर किया मर्डर, फिर शव नीचे गिराया

Tue, 20 Jun 2023 04:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता का कहना है कि जब उन्होंने भूपेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे दोनों हॉस्टल की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे । प्रदीप उर्फ सोनू पेशाब करने के लिए नीचे गया था । काफी देर तक वापिस नहीं आने पर देखा तो उसका शव नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन
रोहतक एमडीयू में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसके बेटे 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ सोनू की उसके दोस्त ने साजिश के तहत पहले हत्या की, इसके बाद छत से नीचे शव फेंक दिया। जबकि आरोपी युवक का कहना है कि प्रदीप शराब के नीचे में था। नीचे गिरने से मौत हुई है। फिलहाल पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने आरोपी युवक सोनीपत जिले के गांव रुखी निवासी भूपेंद्र व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वारदात से विवि की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ है। क्योंकि मृतक व आरोपी विवि के छात्र नहीं हैं। बल्कि अपने दोस्त के रूम पर आए हुए थे। दोस्त छुट्टी के चलते घर गया हुआ है। 

विज्ञापन


रात को 12 बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक जसिया गांव निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके दो बेटे योगेश व प्रदीप उर्फ सोनू हैं। प्रदीप शनिवार को घर पर यह कहकर आया था कि वह लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे योगेश के पास सोनीपत जिले के गांव रुखी निवासी भूपेंद्र का फोन आया। बोला, प्रदीप उर्फ सोनू की एमडीयू के हाॅस्टल नंबर आठ के प्रथम फ्लोर की छत से गिरकर मौत हो गई है। योगेश ने उसको कहा की आप जल्दी से उसको अस्पताल ले जाओ, लेकिन भूपेन्द्र बार -बार यहीं कहता रहा कि प्रदीप उर्फ सोनू की मौत हो चुकी है। वे पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंचे तो प्रदीप का शव स्टेचर पर रखा हुआ था। 

भूपेंद्र बोला, शराब के नीचे में गिरा प्रदीप 
मृतक के पिता का कहना है कि जब उन्होंने भूपेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे दोनों हॉस्टल की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे । प्रदीप उर्फ सोनू पेशाब करने के लिए नीचे गया था । काफी देर तक वापिस नहीं आने पर देखा तो उसका शव नीचे गिरा हुआ था। उसकी गिरकर मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी भूपेंद्र बार-बार बात घूमा रहा है। उनको शक है कि भूपेंद्र ने साजिश के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। 
विज्ञापन


विवि की सुरक्षा पर उठे सवाल, आखिर आउट साइडर कैसे आए अंदर
एमडीयू की सुरक्षा एक बार सुरक्षा के घेरे में है। क्योंकि मृतक प्रदीप व आरोपी भूपेंद्र विवि के छात्र नहीं हैं। बल्कि अपने दाेस्त अंकित के पास आते रहते थे। बताया जा रहा है कि अंकित छुट्टी के चलते घर गया हुआ था। इसके बावजूद दोनों उसके रूम पर कैसे पहुंचे। क्या विवि के सुरक्षाकर्मियों को पता नहीं लगता कि कौन छात्र है और कौन बाहरी है। 

जांच अधिकारी के अनुसार
जसिया निवासी प्रदीप उर्फ सोनू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही उसके पिता के बयान पर आरोपी भूपेंद्र व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -प्रमोद गौतम, प्रभारी थाना पीजीआईएमएस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें