फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रंजिश के चलते बेटे के साथ मारपीट कर मां पर चढ़ाई गाड़ी, सीसीटीवी कैद हुई घटना

Tue, 20 Jun 2023 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

अनिल ने बताया कि अट्ठारह जून की रात को सामान लेने के लिए मार्केट की तरफ गया था ।जब मार्केट से वापस आ रहा था तो सतीश और उसका बेटा पीछे से गाड़ी में आए और स्कूटी को टक्कर मार दी उसके बाद दौड़कर घर पर आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के उकलाना के रामनगर में रविवार रात गाड़ी सवार बाप बेटे ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार युवक अनिल के साथ मारपीट की इतना ही नहीं बाप बेटे ने अनिल की मां सुलोचना पर भी गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद मौके से फरार हो गए दोनों काे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन रामनगर के रहने वाले अनिल ने बताया कि 2016 में आरोपी सतीश ने हम पर फायरिंग की थी। उस मामले में केस कोर्ट में विचाराधीन है ।

विज्ञापन


सतीश रंजिश रखे हुए हैं
करीब 10 दिन पहले भी उसी मामले में गवाही हुई थी। इसी बात को लेकर सतीश रंजिश रखे हुए हैं। अनिल ने बताया कि अट्ठारह जून की रात को सामान लेने के लिए मार्केट की तरफ गया था ।जब मार्केट से वापस आ रहा था तो सतीश और उसका बेटा पीछे से गाड़ी में आए और स्कूटी को टक्कर मार दी उसके बाद दौड़कर घर पर आया। जब दरवाजा खटखटाया तो मां सुलोचना अंदर से बाहर आई दोनों गेट पर खड़े थे इसी दौरान सतीश और उसका बेटा गाड़ी लेकर आया और मेरी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिसके कारण हम दोनों घायल हो गए उकलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें