फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दादी ने मोबाइल को लेकर डांटा तो दो नाबालिग बहनों ने छोड़ा घर, पीजीआई के पास मिली

Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पीजीआई के पास शुक्रवार सुबह एक गांव से लापता दो नाबालिग बहनें मिली। सुबह मोबाइल खुला तो लोकेशन मिली। जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव से लापता दो नाबालिग बहनें पीजीआई के पास शुक्रवार सुबह मिली। पुलिस ने उनको परिजनों के हवाले किया। जांच में पता चला कि दादी ने फोन को लेकर डांट दिया था। दोनों बहनों के मिलने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक एक व्यक्ति ने गुरुवार को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि रिश्तेदारी से भी एक 17 वर्षीय लड़की दो माह पहले घर आई थी। गुरुवार शाम चार बजे दोनों किसी को बताए बगैर घर से चली गई। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

क्योंकि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद ली गई। आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जो मोबाइल लड़कियों ने ले रखा है, उसकी लोकेशन पीजीआई के बाहर आ रही है। तत्काल पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद लड़कियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने मोबाइल को लेकर डांट दिया था। कह रही थी कि आपके पिता को बताएंगी। इस कारण वे किराया देकर पीजीआई पहुंच गई।
विज्ञापन

 

दोनों लड़कियों को परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़कियों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से घर से आई थी। क्योंकि उनकी दादी ने मोबाइल को लेकर डांट दिया था। - इंस्पेक्टर कैलाशचंद्र, थाना प्रभारी आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें