फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रामपाल समर्थकों को अदालत ने दी क्लीनचिट, सभी छह आरोपी बरी

Sat, 02 Apr 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

2017 में मानसरोवर पार्क में हजारों की संख्या में समर्थक एकत्रित हुए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने का आरोप था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के जिला अदालत ने शुक्रवार को छह रामपाल समर्थकों को बरी कर दिया। आरोप था कि वे उनकी अगुवाई में हजारों रामपाल समर्थक मानसरोवर पार्क में एकत्रित हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इंस्पेक्टर राजेश ने 18 नवंबर 2017 को शिकायत दी थी कि गश्त के दौरान अंबेडकर चौक पर मौजूद थे। सूचना मिली कि मानसरोवर पार्क में हजारों की संख्या में रामपाल समर्थक एकत्रित हो गए हैं। उनकी अगुवाई सुंडाना निवासी समुंद्र ढाका, जींद बाईपास निवासी अमन, बहादुरगढ़ निवासी नरेश डागर व राजेश प्रधान, हांसी निवासी सुरेंद्र दास व दिल्ली निवासी रामप्रकाश दास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भिवानी: दो मोबाइलों में मिले प्रश्नपत्र व उनके उत्तर, नकल भी करवाई, दो लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल समर्थकों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला। साथ ही नारेबाजी की। सड़क पर खड़े होकर रोड जाम किया। इस तरह डीसी की अनुमति के बगैर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को सीजेएम दीप्ति की अदालत ने सभी छह आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें