फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दो मोबाइलों में मिले प्रश्नपत्र व उनके उत्तर, नकल भी करवाई, दो लोगों पर केस दर्ज

Sat, 02 Apr 2022 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा में पकड़े गए मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ। इसके बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा में भिवानी के मंढोली कलां विद्यालय में बोर्ड फ्लाइंग ने जो मोबाइल पकड़े थे, वे पेपर आउट करवाने और नकल करवाने में प्रयोग किए गए थे। पकड़े गए तीन मोबाइल में से दो मोबाइल में पुलिस को प्रश्नपत्र व उनके उत्तर मिले हैं। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर नामजद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


30 मार्च को मंढोली कलां परीक्षा केंद्र में बारहवीं कक्षा के पहले पेपर के दौरान बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह की टीम ने निरीक्षण किया था और यहां भारी अनियमितताएं मिली थीं। निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ लोग बैठकर प्रश्न हल करते हुए मिले थे।

बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को दो युवक सेंटर की मुख्य दीवार पर खड़े मिले, जबकि एक युवक सेंटर के पास खड़ी बस में मिला, जिनके मोबाइल में परीक्षा संबंधी सामग्री होने का शक था। निरीक्षण दस्ते ने तीन लोगों के मोबाइल फोन केंद्र अधीक्षक को सौंपे दिए थे। केंद्र अधीक्षक ने इस संबंध में लिखित शिकायत देकर तीनों मोबाइल पुलिस को जांच के लिए सौंपे थे।
विज्ञापन


तीनों मोबाइल में पैट्रन लॉक लगे होने के कारण पुलिस मौके पर उनकी नकल में संलिप्तता की जांच नहीं कर पाई। पुलिस ने तीनों मोबाइल के प्रयोगकर्ताओं को बुलाकर उनका पैट्रन लॉक खुलवाया और जांच की तो उनमें से दो मोबाइल में व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्रों की प्रति और प्रश्नों का हल भी मिला है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि परीक्षा के बाहर खड़े युवकों ने परीक्षा दे रहे अपने साथियों के साथ मिलकर पेपर को आउट करवाया है। वहीं, जांच में तीसरे मोबाइल में पुलिस को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामले में नामजद सुनीश उर्फ सन्नी व सुंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें