फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: भालौठ माइनर में मिला मानव कंकाल, हाथ और पैर हैं गायब, जांच शुरू

Mon, 13 Sep 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

माइनर के पास एक मानव खोपड़ी और छाती की हड्डियों का अस्थि पिंजर पड़ा था। हाथ व पैरों की हड्डी नहीं मिली। अब कंकाल को पीजीआई के फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रोहतक में माइनर में मिला मानव कंकाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की भालौठ माइनर में नया बांस गांव के नजदीक एक मानव कंकाल मिला है। सांपला पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। अब फोरेंसिक जांच के बाद पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। ्
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि नया बांस गांव के नजदीक माइनर में मानव कंकाल पड़ा है। पुलिस की टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। माइनर के पास एक मानव खोपड़ी और छाती की हड्डियों का अस्थि पिंजर पड़ा था। हाथ व पैरों की हड्डी नहीं मिली। अब कंकाल को पीजीआई के फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है। डॉक्टर बता पाएंगे कि कंकाल महिला या पुरुष का है। हत्या है या डूबने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें