फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: चोरी की बाइक बेचने की कर रहे थे तैयारी, पकड़े गए

Mon, 13 Sep 2021 12:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी व लूट की घटनाएं हो रही थी। इस मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच चौकी औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी प्रवीन रावत को दी गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी के वाहनों को बेचने की तैयारी कर रहे दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी वाहन बेचने के बाद वापस अपने घर पंजाब जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी व लूट की घटनाएं हो रही थी। इस मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच चौकी औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी प्रवीन रावत को दी गई थी। टीम ने चोरी किए गए वाहनों के घटनास्थलों पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी जितेंद्र सिंह निवासी नेहतपुरा थाना रमदास जिला अमृतसर पंजाब और गुरप्रीत सिंह निवासी बरार थाना अजनाला अमृतसर पंजाब हाल निवासी सलेमपुर को शिवालिक नगर रावली महदूद के ग्राउंड से लूट के मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके बाद आरोपियों से सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने एक स्कूटी के भी चोरी करने की जानकारी दी। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने एक ही दिन में तीन-तीन घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन


रविवार को इनको बेचकर वह अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र तीन साल पहले भी कोतवाली रानीपुर से जेल जा चुका है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें