फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से की छेड़छाड़, बचाव में मां आई तो बालियां तोड़ आरोपी हुआ फरार

Tue, 30 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
गरनावठी में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और उसकी मां से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जब युवती को बचाने उसकी मां आई तो आरोपी बालियां तोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस मामले को मारपीट के लिहाज से देख रही है। इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई बिमला ने बताया कि गांव गरनावठी की युवती ने शिकायत दी है कि 27 मई को गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर आ गया। यहां पर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच युवती की मां बीच बचाव में आ गई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने मारपीट करने के बाद उसकी मां की बालियां तोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसके बाद युवती ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बिमला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। इसी तरह राजेंद्र कालोनी निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें