गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में यज्ञ समापन के बाद सोमवार दोपहर कलश विर्सजन को दो ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्रामीण दुर्वासा आश्रम के निकट सेंगुर नदी जा रहे थे। टोल प्लाजा के निकट अचानक एक ट्रैक्टर से ट्राली को जोड़ने वाला कील निकल गया।
इससे ट्राली पलट कर खड्ड में जा गिरी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्राली को सीधा कर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। इसमेें ट्राली सवार सभी कीरतपुर निवासी राजाराम, रोमी, संदीप, प्रांजुल, राजू व अनुज समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई श्रद्घालुओं को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।