फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: गाली-गलौज करने पर कर दी असम के युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव12 घंटे में सुलझाई पुलिस ने हत्या की गुत्थी

Sun, 20 Mar 2022 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

मामले में मांडोठी का युवक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। रविवार सुबह झाड़ियों में झुग्गी में रहने वाले 26 वर्षीय रोबियल का शव  मिला था।
विज्ञापन
रोहतक में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में गढ़ी माजरा गांव के पास झुग्गी में रह रहे असम के युवक रोबियल (26) की गाली-गलौज करने पर हत्या की गई थी। शव मिलने के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए झज्जर जिले के गांव मांडोठी के युवक को गिरफ्तार किया है, जो गढ़ी माजरा में किराए पर रहता है। अब पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी, ताकि रिमांड लिया जा सके।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि झाड़ियों के अंदर एक युवक का लहूलुहान हालत में सब पड़ा हुआ है। एएसपी के अलावा आईएमटी थाने से एसआई रत्न सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। मृतक के चेहरे व सिर पर वार किए गए थे। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मृतक की पहचान माजरा गांव के पास ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रोबियल के तौर पर हुई।
विज्ञापन


एक साल पहले आया था परिवार रोहतक
पुलिस के मुताबिक असम के बरपटा जिले के गांव मौनपुरी निवासी रशीदा बेगम ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। एक साल पहले पति रोबियल के साथ रोहतक आई थी। गढ़ी माजरा गांव के पास झुग्गी डालकर रहती है।

पति कबाड़ बीनने का कार्य करता है। साथ ही शराब पीने का आदी था। शनिवार को दिन में 11 बजे घर से गया था। रविवार को उसका शव मिला। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। किसी अज्ञात ने उसके पति की हत्या कर शव फेंक दिया।

पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ लगे, किराए पर रहा युवक काबू
आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुख्ता सुराग हाथ लगे। पता चला कि असम के युवक का रात नौ बजे के आसपास झुग्गियों के पास देखा गया था। इसके बाद उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने गहराई से जांच की तो गढ़ी माजरा में किराए पर रह रहे मांडोठी के युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की।

गाली-गलौज करने पर की थी हत्या
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि रात करीब साढ़े 9 बजे रोहित झाड़ियों के पास से गुजर रहा था। जबकि  रोबियल एक झुग्गी से दूसरी झुग्गी में सामान एकत्रित करने जा रहा था। दोनों के बीच चलते राह कहासुनी हो गई। आरोप है कि रूबियल ने गाली दे दी। इसे आरोपी बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने रुबियल का गला दबा दिया। इसके बाद ईंट मारकर हत्या कर दी।
 

पुलिस ने हत्या की गुत्थी 12 घंटे के अंदर सुलझा ली है। असम के युवक रुबियल की हत्या के आरोप में झज्जर जिले के गांव मांडोठी के युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जो गढ़ी माजरा में किराए पर रहता है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। -एसआई रत्न सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी आईएमटी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें