फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, मच्छरदानी के अंदर मिला खून से लथपथ शव

Sun, 20 Mar 2022 12:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली की महाराजगंज कोतवाली में एक पुजारी का शव मच्छरदानी में पड़ा हुआ पाया गया है। सुबह जब उसका नाती चाय के लिए बुलाने आया तो खून से लथपथ उसका शव मिला।
विज्ञापन
मृतक पुजारी (बायें) व घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात पुजारी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह गांव के लोग मंदिर पहुंचे तो चारपाई में लगी मच्छरदानी के अंदर उसका शव खून से लथपथ पाया गया। पुजारी की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर पुजारी की हत्या की वजह जानने का प्रयास किया। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव निवासी 62 वर्षीय सत्रोहन पाल पुत्र अहोरवा पाल पुजारी थे। रोज की तरह शनिवार की शाम लगभग 8:00 बजे खाना खाकर वह गांव के बाहर खेतों में बने मंदिर पर सोने के लिए चले गए थे।

जब सुबह मृतक का नाती चाय के लिए उन्हें बुलाने गया तो उसने देखा कि खून से लथपथ चारपाई पर उसके बाबा का शव पड़ा हुआ है। वह यह सब देखकर घबरा गया और चिल्लाता हुआ घर की तरफ भागा। उसके शोर मचाने से आनन-फानन गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पुजारी का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ था। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों और ग्रामीणों से गहनता से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मंदिर सत्रोहन ने ही बनवाया था और उसमें हनुमान जी व अन्य भगवान की मूर्तियां स्थापित की थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक की जांच में पुलिस को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे यह जाना जा सके कि पुजारी की हत्या किस वजह से की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें