फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पीड़िता छेड़छाड़ का केस वापस ले ले, इसलिए आरोपी घर में फेंक रहा गंदगी, संक्रमण फैलाने व धमकी देने का केस दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सिविल लाइन थाने में महिला शिक्षक ने दी शिकायत में छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी पर केस दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ संक्रमण फैलाने व धमकी देने को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर में एक महिला शिक्षक का आरोप है कि छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी पड़ोस में ही रहता है, जो घर पर गंदगी फेंक कर तंग कर रहा। ताकि वह अदालत में चल रहे केस को वापस ले लूं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संक्रमण फैलाने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Weather Haryana: प्रदेश में लगातार दूसरे दिन फिर सबसे ठंडा रेवाड़ी, तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस, हिसार दूसरे स्थान पर

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। उसने 2017 में पड़ोसी युवक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था, जो अदालत में विचाराधीन है। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपी अपने मकान की छत से गंदगी, कांच व ईंट पत्थर फेंकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पर्यावरण प्रेमी ने मोक्ष प्राप्ति के लिए उजाड़ा परिवार: पत्नी और तीन बच्चों की सोने के बाद कुदाल से की हत्या, खुद वाहन के आगे कूदा
विज्ञापन


इस कारण वह अपने कमरे के दरवाजे व खिड़की तक नहीं खोल सकती है। इतना ही नहीं, कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी कहता है, केस उठा लो, नहीं तो जान से मार देगा। अगर केस में गवाही दी तो अच्छा नहीं रहेगा। इससे उसका परिवार डरा हुआ है। साथ ही गंदगी के चलते उसके घर में संक्रमण फैल सकता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपों से जुड़ी फोटो व वीडियो फुटेज भी हैं, जिनको पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें