फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम : अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गए नपा कर्मचारियों के साथ दुकानदारों से हुई झड़प
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों ने पुलिस में दी शिकायत, उचित कार्रवाई नहीं होने पर दी हड़ताल पर जाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
नगर पालिका की ओर से मंगलवार को कस्बे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर भिवानी स्टैंड, मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड और कटली बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नपा कर्मचारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर सड़क पर रखा गया सामान जब्त किया। सामना जब्त करने के दौरान कई जगह दुकानदारों और नपा कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक और मारपीट हुई।
विज्ञापन

कटली बाजार में हलावाई की भट्ठी तोड़ने के दौरान नपा कर्मचारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कटली बाजार में नपा कर्मचरियों और दुकानदारों के बीच हाथापाई हुई। कटली बाजार के बाद मेन बाजार से कब्जा हटवाने के दौरान एक बुजुर्ग दुकानदार सहित दो अन्य दुकानदारों के साथ भी जमकर बहस हुई। जिससे नपा कर्मचारी अभियान को बीच में छोड़कर कार्यालय लौट गए। अपनी फजीहत होती देखकर नगर पालिका की टीम थाना रोड पर पहुंची। यहां पर खाना पूर्ति कर सीधे नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे और मामले की जानकारी नपा सचिव को दी। नपा कर्मचारियों ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दुकानदारों पर मारपीट करने तथा काम में बाधा डालने के आरोप लगाए। पुलिस को दी शिकायत में कटली बाजार के दुकानदार रघबीर सैनी, रणधीर सैनी, रामधारी सैनी, सतबीर सैनी का बड़ा लड़का और श्याम क्रॉकरी वाले का नाम दिया गया है। पुलिस ने नपा सचिव के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


01 एमएचएम 2 अतिक्रमण हटाने गई नपा की टीम के साथ बहस करते दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें