फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे पर पैसे के विवाद में चलीं बोतलें, पांच घायल
विज्ञापन

पानीपत। संजय चौक के पास माद्दी ढाबे में पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बोतलों और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में कुल पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ढाबे के मालिक राजू ने बताया कि रिद्धि सिद्धि फैक्टरी के लेबर खाना खाने के लिए आए थे। उनमें से दो लोगों को ढाबे वाले को पैसे देने थे। राजू ने उनसे पैसे मांगें तो वे झगड़ा करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष कुलदीप सिंगला का कहना है कि ढाबा मालिक ने 200 रुपये के लिए मारपीट की। इस झगड़े में ढाबा पक्ष के राजू, उपेंद्र, रफीक घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के कुलदीप सिंगला और कर्ण सिंगला घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से एक घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें