फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सिविल लाइन थाने में बैंककर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा ने की। इसके बाद सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बैंक के ही कर्मचारी राहुल गर्ग के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।   

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कलानौर खंड के गांव माड़ौदी जाटान निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका रेलवे रोड पर प्रिंटर रिपेयर का काम है। इस कारण उसे सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में जाना होता है। वह मानसरोवर पार्क के नजदीक सोनीपत रोड स्थित पीएनबी की शाखा में गया था। वहां उसकी मुलाकात घनीपुरा निवासी राहुल गर्ग के साथ हुई।

राहुल ने उसे कहा कि बैंक में चपरासी है। बैंक में चपरासी के पद खाली हैं, उसकी उच्च अधिकारियों से अच्छी जानकारी है। दो-चार बंदों को नौकरी लगवा दूंगा। वह उनके झांसे में आ गया, लेकिन ज्यादा उम्र होने के कारण उसने नौकरी लगने से मना कर दिया। वह बार-बार वह व्हाट्सएप कॉल करने लगा। बोला, आपको नौकरी नहीं लगना तो किसी और को लगवा दो।
विज्ञापन


उसने आरोपी की बातों में आकर अपने चाचा के लड़के व एक दोस्त के लड़के की नौकरी की बात की। इसके बाद आरोपी ने दोनाें युवकों से चपरासी लगवाने के लिए 5-5 लाख रुपये ले लिए। बोला, जनवरी 2021 तक नौकरी लगवा देगा। अगर नौकरी न लगे तो बैंक में आकर पैसे वापस ले जाना। जनवरी 2021 में नौकरी नहीं लगी तो 31 मार्च तक का समय दिया।

अब वे अप्रैल 2021 को बैंक में गए तो पता चला कि आरोपी का प्रमोशन हो गया है और वह क्लर्क बन गया है। साथ ही उसका तबादला हो गया है, लेकिन उसने दूसरी जगह ज्वाइन नहीं किया। वह आरोपी के घर गए, जहां कहा गया कि उनका आरोपी से कोई लेनदेन नहीं है। अगर दोबारा आए तो पुलिस को शिकायत कर देंगे। अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। मामले की जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा ने की। इसके बाद सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें