फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर अनाज मंडी हत्याकांड : अदालत ने 14 को दी क्लीन चिट, मोखरा के दो युवकों को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में मोखरा गांव निवासी सुलर व मुकेश के खिलाफ भी अदालत में सुनवाई होगी। बुधवार को एएसजे राकेश सिंह की अदालत ने सीआरपीसी की धारा 319 के तहत दायर याचिका का निपटारा करते हुए 16 में से 14 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। अब मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील ओपी चुघ ने बताया कि 2011 में कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गोली लगने से निगाना के युवक विष्णु की मौत हो गई। बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। केस की जांच करते हुए पुलिस ने 16 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। पीड़ित पक्ष ने अदालत में सीआरपीसी की धारा 319 के तहत याचिका दायर की और पुलिस की ओर से क्लीन चिट मिले लोगों के खिलाफ भी अदालत में केस चलाने की मांग की। जिला अदालत ने याचिका मंजूर कर ली, लेकिन हाईकोर्ट ने जिला अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। पूर्व सरपंच ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। शीर्ष अदालत ने मामला दोबारा हाईकोर्ट के पास भेज दिया। हाईकोर्ट ने जिला अदालत को फिर से सुनवाई के निर्देश दिए। तभी से जिला अदालत में नए सिरे से मामले में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने बुधवार को 16 में से 14 लोगों को क्लीन चिट दे दी, जबकि मोखरा निवासी मुकेश व सुलर को समन जारी कर अन्य आरोपियों के साथ अदालत की कार्रवाई का सामना करने का फैसला सुनाया है।
इनको मिली क्लीन चिट
वकील ने बताया कि अदालत ने मोखरा गांव निवासी नरेश, राजा, इंद्रजीत उर्फ अजीत, रणबीर, सतबीर, सोमबीर, लीला, हंसी, सतीश, सतीश पुत्र ओमप्रकाश व राजेश, कलानौर निवासी ऋषि व बिल्लू और गढ़ निवासी महाबीर को क्लीन चिट दी है, जबकि मोखरा निवासी मुकेश व सुलर को कोर्ट में आरोपों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

आगे क्या...
हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं दोनों युवक
बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि मामले में मोखरा निवासी मुकेश व सुलर एएसजे कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। अगर अपील नहीं करते हैं तो उनको केस में जमानत करवानी होगी।
...
पूर्व विधायक सहित 12 के खिलाफ चल रहा केस
हत्या के मामले में पूर्व विधायक बाली पहलवान सहित 14 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें से दो की मौत हो चुकी है। अब 12 लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें