फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन से तेल चोरी करने आए लोग गाड़ी छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला(रोहतक)। एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। नया बांस के पास से तेल चोरी करने आए अज्ञात लोग पुलिस टीम को देख गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पाइपलाइन के सिक्योरिटी प्रभारी की टीम ने मामले की पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कंपनी के मैनेजर दीपक ने कहा है कि तेल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात लोग एक पिकअप लेकर नया बांस के पास एचपीसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के लिए खेतों में खुदाई कर रहे थे। पाइपलाइन की निगरानी टीम को रात करीब 10:30 बजे एक गाड़ी घूमती नजर आई। आवाज लगाई तो अज्ञात लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पेट्रोलिंग टीम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक पिकअप गाड़ी मिली है। उसे कब्जे में ले लिया है। इसमें एक छोटा जेनरेटर, वेल्डिंग मशीन, पाइपलाइन में लगाई जाने वाली वॉल्व व अन्य उपकरण मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें