फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया कलां में निगम बनाएगा गोशाला, आज कब्जा मुक्त कराएगी जाएगी 32 एकड़ भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शुक्रवार को सुनारिया कलां में 32 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराएगा। कब्जा मुक्त भूमि पर गोशाला बनाई जाएगी। निगम की सरकारी जमीन पर सात लोग कब्जा करके खेतीबाड़ी कर रहे हैं। विरोध करने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुनारिया कलां में 32 एकड़ जमीन पंचायत के नाम थी, जो नगर निगम बनने पर स्थानांतरित कर दी गई थी। निगम ने भूमि का इस्तेमाल नहीं किया और लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया। कब्जा करने वालों ने जमीन पर खेतीबाड़ी करना शुरू कर दिया। विगत दिनों निगम प्रशासन ने पहरावर स्थित गोशाला छोटी पड़ने पर एक और गोशाला बनाने के लिए जमीन तलाशी तो सुनारिया कलां में 32 एकड़ जमीन मिली। जब निगम की टीम ने कब्जा करके खेतीबाड़ी करने वालों से जमीन खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने जमीन अपनी बताते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद निगम की तरफ से कब्जा करने वालों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन जमीन खाली नहीं हुई। मामला जिला प्रशासन के पास पहुंचा तो उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मदद से जमीन कब्जा मुक्त कराने का आदेश जारी कर दिया गया है।
निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की 25 सदस्यीय टीम पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ सुनारिया कलां में जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए जाएगी। तय किया गया है कि कब्जा मुक्त जमीन को समतल करके गोशाला बनाई जाएगी। यदि कब्जा मुक्त कराने के दौरान विरोध होगा तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

गोशाला का संचालन निजी संस्था से कराएंगे
सुनारिया कलां में निगम बड़ी गोशाला बनाएगा। इसके संचालन करने की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी जाएगी। गोशाला की निगरानी निगम अपने स्तर से करेगा।
निगम हर भूखंड को कराएगा कब्जा मुक्त
अब निगम अपने हर भूखंड को कब्जा मुक्त कराएगा। सीमा से सटे गांवों में निगम की जमीन पर कब्जा है। इनको हटाने का अभियान चलाने की रूपरेखा बना ली गई है। सुनारिया कलां के बाद सुनारिया खुर्द, कुताना, खेड़ीसाध, पहरावर, कन्हैली, बलियाणा और बोहर में जमीन कब्जा मुक्त होंगी।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें