फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के बजाय तीन प्रश्न अनिवार्य वाला पैटर्न हो लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षा पैटर्न व पाठ्यक्रम के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने इनसो छात्र नेता दीपक मलिक के नेतृत्व में एमडीयू के कुलसचिव का घेराव किया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

छात्र नेता दीपक मलिक ने बताया कि पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई न तो ऑफलाइन और न ऑनलाइन हुई है। इस सेमेस्टर में केवल 10-20 कक्षाएं लगी हैं। बिना पाठ्यक्रम पूरा हुए परीक्षा लेना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दोबारा से कक्षाएं लगनी शुरू हुई तो उसके साथ ही दूसरे कोर्सेज की परीक्षा शुरू हो गई। अध्यापकों की परीक्षा ड्यूटी होने की वजह से कक्षाएं फिर से बंद हो गई। परीक्षा में समय भी बहुत कम दिया गया है। प्रैक्टिकल भी साथ ही हैं तो छात्र परीक्षा की तैयारी करे या प्रैक्टिकल की। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में है। कुलसचिव गुलशन लाल तनेजा के सामने मांग रखते हुए छात्र नेता ने कहा कि इस माहौल में छात्र मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाए या पाठ्यक्रम में पांच प्रश्न अनिवार्य की जगह तीन प्रश्न अनिवार्य वाला पैटर्न लागू किया जाए। इस अवसर पर जाट कॉलेज इनसो प्रधान मोहित सांगवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमजीत, प्रभारी साहिल तहलान, सुशील खासा, शिवराज जुई, साहिल फौगाट, योगश शर्मा, अतुल नेहरा, मनोज, रीतू, तमन्ना, गुंजन, रीतिका, किरण, रोहित दलाल, अमन मलिक आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें