फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक्स विक्रेता को पहले पीटा, फिर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। महम में कोल्ड ड्रिंक्स सप्लायर को आधा दर्जन युवकों ने पहले तो भिवानी बाईपास के पुल के नीचे पीटा, इसके बाद सड़क पर घसीट दिया। पीड़ित ने महम थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 6 निवासी डेविड ने दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर कोल्ड ड्रिंक्स सप्लाई करने का कार्य करता है। महम के एक होटल से सप्लाई लेकर महम वापस आ रहा था। रास्ते में भिवानी बाईपास पुल के नीचे पहुंचा तो दो युवक कूकू व योगेश मिले। दोनों ने उसे पहले तो रोक लिया। इसके बाद डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने बारी-बारी से पैर पर डंडे मारे। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। उसी समय पांच-छह युवक और आ गए। उन्होंने भी लात व घूसे मारना शुरू कर दिया। एक ने उसे पकड़कर सड़क पर घसीट दिया। उसने बचाव में शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। झगड़े में उसकी जेब से 10 हजार रुपये भी गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर युवकों ने क्यों कोल्ड ड्रिंक्स सप्लायर पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें