फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हादसा: जींद रोड पर ट्रक से टकराए चिड़ी के बाइक सवार दुधिया, दो की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

समरगोपालपुर गांव के नजदीक नर्सरी के पास गुरुवार देर रात हादसा हुआ। गांव के शराब ठेकेदार ने सदर थाने में केस दर्ज करवाया। आरोप है कि सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जींद रोड पर गुरुवार की रात सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दो दुधिया टकरा गए। टक्कर में चिड़ी गांव निवासी कपिल (32) व मुकेश (34) की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में सदर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी सतीश ने दी शिकायत में बताया कि उसने समर गोपालपुर गांव में शराब का ठेका ले रखा है। गुरुवार को रात करीब 10 बजे अपने गांव के युवक सतबीर के साथ कार में सवार होकर रोहतक से शराब के ठेके पर जा रहा था। जब वे जींद-रोहतक रोड पर गोल चक्कर से आगे पहुंचे तो आगे-आगे बाइक पर दो युवक लाखनमाजरा की तरफ जा रहे थे।

बाइक के दोनों तरफ दूध की टंकी लटकी हुई थी। जब बाइक सवार हर्बल नर्सरी के नजदीक पहुंचे तो बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उसने तत्काल साइड में कार रोकी और घायलों को संभाला। देखा तो घायल कपिल व मुकेश उसी के गांव के दुुधिया थे, जो हर रोज गांव से रोहतक दूध सप्लाई करने आते थे।
विज्ञापन


तत्काल उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शराब ठेकेदार का आरोप है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है, क्योंकि उसने न तो ट्रक की लाइट जला रखी थी और न ही आगे व पीछे कोई अवरोधक लगा रखे थे। 

पड़ोसी ही नहीं, गहरे दोस्त थे कपिल व मुकेश 
सतीश ने बताया कि कपिल व मुकेश पड़ोसी होने के साथ-साथ गहरे दोस्त भी थे। कपिल का डेढ़ साल का बेटा है, जबकि मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों गांव से दूध लेकर रोहतक में सप्लाई करते थे। वापस लौटते समय ट्रक चालक की लापरवाही की भेंट चढ़ गए। 

दो दिन में तीसरी मौत 
चिड़ी गांव में एक दिन पहले हार्ट अटैक से एक युवक की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को एक साथ गांव में दो युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। इससे गांव में गमगीन माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें