फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बम धमाकों का मामला : दिल्ली के युवक ने लिया था टुंडा का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में 1997 में हुए बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा की सोमवार को गाजियाबाद की डासना जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एएसजे राजकुमार यादव की अदालत में दिल्ली पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर की गवाही भी हुई।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील पुनीत वर्मा ने बताया कि रिटायर इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाकों के आरोप में जब आमिर खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में बताया था कि रोहतक में हुए धमाकों के पीछे अब्दुल करीम टुंडा का हाथ है। धमाकों में टुंडा की भूमिका कैसे रही, यह जांच दिल्ली पुलिस ने नहीं की। वकील का कहना है कि आमिर खान नाम का युवक दिल्ली व रोहतक के धमाकों के आरोप से बरी हो चुका है। अब मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।
यह था मामला
1997 में पुरानी सब्जीमंडी में फड़ी के ऊपर अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। थोड़ी देर बाद किला रोड पर एक रेहड़ी पर धमाका हुआ था। अचानक सिलसिलेवार ढंग से हुए धमाकों के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के आमिर खान नाम के युवक को काबू किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि धमाकों के पीछे अब्दुल करीम टुंडा का हाथ है, जो उस समय पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा था। 2015 में टुंडा को दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से उसके खिलाफ जिला अदालत में धमाकों का केस चल रहा है। टुंडा को गाजियाबाद की डासना जेल में रखा गया है, जिसने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें